लाभुकों को मिला नवनिर्मित आवास की चाबी
बलियापुर: झारखंड स्थापना दिवस पखवाड़ा के तहत शनिवार को दोलाबड़ पंचायत के दो लाभुकों को गृह प्रवेश कराया गया। लाभुक रमेश कुमार गोप को अबुआ आवास योजना एवं अजीत गोराई को पीएम आवास योजना के तहत आवास आवंटित किया गया है। बीडीओ प्रभाष चंद्र दास ने दोनों लाभुकों को चाभी सौंपी। मौके पर बीपीआरओ मोहम्मद आलम, मुखिया सुनीता मलिक, पंचायत सचिव विनीता कुमारी, कृष्ण गोप, हेमलाल टुडू, ताप्ती भंडारी, अभिजीत आचार्य समेत काफी संख्या में ग्रामीण थे।