ओजोन गैलेरिया में चलाया ट्रेड लाइसेंस सत्यापन अभियान

ओजोन गैलेरिया में चलाया ट्रेड लाइसेंस सत्यापन अभियान

डीजे न्यूज, धनबाद: नगर निगम की ओर से सरायढेला स्थित ओज़ोन गैलेरिया परिसर में बुधवार को ट्रेड लाइसेंस सत्यापन एवं निरीक्षण अभियान चलाया गया।

नगर प्रबंधक विशाल सिन्हा के नेतृत्व में निगम  की टीम द्वारा विभिन्न व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के व्यापार अनुज्ञप्तियों का सत्यापन किया गया तथा आवश्यकतानुसार अभिलेखों का परीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पाए गए विभिन्न उल्लंघनों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई करते हुए कुल ₹14,000 का अर्थदंड अधिरोपित एवं वसूल किया गया।

धनबाद नगर निगम द्वारा स्पष्ट किया गया है कि इस प्रकार के सत्यापन एवं प्रवर्तन अभियान नगर निगम क्षेत्र के विभिन्न भागों में नियमित रूप से संचालित किए जाते रहेंगे, ताकि व्यापार अनुज्ञप्ति संबंधी वैधानिक अनुपालन सुनिश्चित हो तथा नागरिकों एवं व्यापारिक प्रतिष्ठानों को पारदर्शी एवं प्रभावी सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकें।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top