Advertisements
सोनोत संथाल समाज ने मोहलीडीह में चलाया नशामुक्ति अभियान
डीजे न्यूज, पूर्वी टुंडी(धनबाद) : मोहलीडीह पंचायत के मोहलीडीह गांव में सोनोत संथाल समाज प्रखंड अध्यक्ष संदीप हांसदा के नेतृत्व में नशा मुक्ति अभियान चलाया गया।इस अभियान में महिलाओं ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया।संदीप हांसदा ने कहा कि नशा एक गंभीर समस्या है जो व्यक्ति परिवार और समाज को बर्बाद कर देता है।नशे की लत से व्यक्ति का शारीरिक और मानसिक स्थिति खराब होता है।इस मौके पर बोदीनाथ बेसरा,मिन साहब,देव कुमार हांसदा, वीरेंद्र सोरेन,शिवशंकर मुर्मू,मंगल हांसदा शर्मीला मुर्मू,संगीता मुर्मू,कविता मुर्मू,शिवलाल हेंब्रम,बलदेव मुर्मू, बुद्धिमान मुर्मू,आदि उपस्थित थे।