विधायक ने विभिन्न पूजा पंडालों का किया उद्घाटन
डीजे न्यूज, धनबाद: डायमंड क्रॉसिंग (नया बाजार), भूली ए ब्लॉक, जोड़ाफाटक रेलवे क्रॉसिंग (धनसार) एवं भारत चौक (पांडरपाला) स्थित दुर्गा पूजा पंडालों का उद्घाटन विधायक राज सिन्हा ने किया। उन्होंने विभिन्न पूजा समितियों के पदाधिकारियों एवं सदस्यों से मुलाकात की तथा श्रद्धालुओं के साथ मिलकर मां दुर्गा का आशीर्वाद प्राप्त किया।
उन्होंने सभी को दुर्गापूजा की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मां दुर्गा की आराधना हमें शक्ति, साहस, सद्भाव एवं अन्याय के विरुद्ध संघर्ष करने की प्रेरणा देती है।
उन्होंने मां दुर्गा से प्रार्थना की कि धनबाद सहित संपूर्ण झारखंड में शांति, समृद्धि एवं खुशहाली बनी रहे तथा सभी के जीवन में सुख और उन्नति का मार्ग प्रशस्त हो।
मां दुर्गा के जयकारों और भक्तिमय वातावरण के बीच धनबाद में दुर्गोत्सव की रौनक देखने को मिली।
इस अवसर पर मनोज गुप्ता,पंकज सिन्हा उर्फ कुमार अमित, हुल्लास दास, मनोहर महतो, राम शर्मा, दुखहरन प्रसाद, रामचंद्र पंडित, दिलीप पंडित, कुलदीप प्रजापति, सत्येंद्र ओझा, संजय महतो सहित सैंकड़ो लोग उपस्थित थे।