दो बाइक सवार अनियंत्रित होकर गिरे, एक की हालत गंभीर, टुंडी पुलिस ने बाइक जब्त की

दो बाइक सवार अनियंत्रित होकर गिरे, एक की हालत गंभीर

टुंडी पुलिस ने बाइक जब्त की

डीजे न्यूज, टुंडी (धनबाद) : गिरिडीह गोविंदपुर मुख्य मार्ग पर टुंडी थाना क्षेत्र के मुख्यालय स्थित एचपी पेट्रोल पंप के समीप शनिवार रात करीब 8 बजे तेज रफ्तार बाइक सवार अनियंत्रित होकर गिर पड़ा, जिसमें मनियाडीह निवासी सूरज दत्ता पिता-मनोज दत्ता एवं संतोष दा पिता-भीम दा घायल हो गए।

घायल दोनों युवकों को आनन-फानन में स्थानीय लोगों द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र टुंडी ले जाया गया, जहां से गंभीर रूप से घायल संतोष दा को बेहतर इलाज हेतु एसएनएमएमसीएच धनबाद रेफर किया गया, जबकि मामूली रूप से घायल सूरज दत्ता को प्राथमिक उपचार कर घर भेज दिया गया।

क्षतिग्रस्त बाइक संख्या JH10DB-6455 को टुंडी पुलिस ने जब्त कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है। जानकारी के अनुसार टुंडी से मनियाडीह घर जाने के क्रम में दोनों युवक घटना का शिकार हो गए।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top