संक्षिप्त खबरें: –

संक्षिप्त खबरें: –

बाइक रैली से धनबाद पहुंचे सुड़ी समाज के कार्यकर्ता

बलियापुर: झारखंड आंदोलनकारी शहीद मनिंद्रनाथ मंडल की पुण्यतिथि शनिवार को धनबाद में मनाई गई। इस श्रद्धांजलि सभा में भाग लेने के लिए झारखंड सुड़ी समाज के कार्यकर्ता बलियापुर से बाइक रैली निकाल धनबाद पहुंचे। रैली में शैलेन मंडल, गौरचंद मंडल, धनंजय मंडल, प्रोफेसर प्रबोध चंद्र मंडल, माथुर मंडल समेत काफी संख्या समाज के कार्यकर्ता शामिल थे।
———————————————-

पागल कुत्ते के काटने से आठ जख्मी

बलियापुर: बलियापुर थाना क्षेत्र के बाघमारा में शनिवार को एक पागल कुत्ते ने आठ लोगों को काटकर जख्मी कर दिया। जख्मियों का इलाज बलियापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में करवाया गया। गंभीर रूप से जख्मी कई लोगों को बेहतर इलाज के लिए एसएनएमएमसीएच धनबाद रेफर कर दिया गया। जख्मियों में 55 वर्षीय शरीफ अंसारी, 5 वर्षीय आदित्य गोराई , 30 वर्षीय शाइस्ता खातून समेत अन्य शामिल है। कुत्ता के काटने से जख्मी छाताबाद के राजकिशोर रजक का भी इलाज बलियापुर सीएचसी में कराया गया।
———————————————–
बलियापुर में साढ़े छह घंटे बिजली गुल

बलियापुर: बलियापुर क्षेत्र में महासप्तमी के दिन शनिवार को लगातार 6:30 घंटे बिजली नहीं रहने से उपभोक्ताओं एवं श्रद्धालुओं को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। जानकारी के अनुसार पूर्वाह्न करीब 10:00 बजे क्षेत्र से बिजली गायब हुई जो शाम करीब 4:30 बजे आई। बिजली विभाग के लोगों का कहना है कि डीवीसी से बिजली कट होने से यह समस्या आई।
————————————————–

विधि व्यवस्था संधारण को पुलिस ने किया दौरा

बलियापुर: दुर्गोत्सव के दौरान विधि व्यवस्था संधारण के लिए पुलिस ने विभिन्न इलाकों का दौरा किया। नेतृत्व इंस्पेक्टर नूतन मोदी कर रहे थे। इस क्रम में बलियापुर बाजार चौक, मस्जिद टोला के अलावा कुसमाटांड़, बेलगड़िया, प्रधानखंटा, दूधिया आदि क्षेत्रों का भ्रमण किया। लोगों से शांति एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में दुर्गा पूजा मनाने की अपील की गई । दौरें में थाना प्रभारी सत्यजीत कुमार समेत बलियापुर थाना के अन्य पुलिस पदाधिकारी एवं जवान थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top