स्नेहा महतो बनीं लॉ कॉलेज की अध्यक्ष, अताफ इमाम को सचिव का दायित्व

स्नेहा महतो बनीं लॉ कॉलेज की अध्यक्ष, अताफ इमाम को सचिव का दायित्व

डीजे न्यूज, धनबाद: गांधी सेवा सदन, धनबाद में शनिवार को ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (AISA) के लॉ कॉलेज सम्मेलन का आयोजन किया गया। यह पूरा कार्यक्रम बीबीएमकेयू प्रभारी दीपक महतो के नेतृत्व में सम्पन्न हुआ। सम्मेलन में कुल 120 छात्रों ने भाग लिया।

सम्मेलन में संगठन की मजबूती और लॉ कॉलेज इकाई के विस्तार को लेकर चर्चा की गई, जिसके बाद सर्वसम्मति से 31 सदस्यीय काउंसिल और 9 सदस्यीय ऑफिस बियरर (OB) टीम का गठन किया गया।

सम्मेलन में स्नेहा महतो को लॉ कॉलेज अध्यक्ष तथा अताफ इमाम को सचिव नियुक्त किया गया। वहीं तनवीर अहमद, सुमन महतो एवं अभिजीत महतो को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। संयुक्त सचिव के तौर पर अलीज़ा और अभिजीत साहू को चुना गया है। तीसरे संयुक्त सचिव के पद पर सहमति न बन पाने के कारण फिलहाल उसका चयन स्थगित रखा गया है।

संगठन के कार्यों को सुचारू रूप से चलाने के लिए कोर कमेटी में अमित, अभिषेक, ऋषु, नितीश, पल्लवी, रिद्धि, राहुल, अलीशा, अंजलि सिंह, शशि, पवन, उपासना, शिबानी, साहिल, शांडार, रौनक, अरमान, लकी एवं प्रतीक को शामिल किया गया है।

इस अवसर पर दीपक महतो ने कहा कि AISA लॉ कॉलेज के छात्रों के हक और अधिकार की लड़ाई को और मजबूती से लड़ेगी और नई टीम छात्र मुद्दों पर सक्रिय रहेगी।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top