राहुल गांधी को डिटेन किए जाने के विरोध में धनबाद में काला दिवस
कार्तिक हाड़ी ने उठाई लोकतांत्रिक अधिकारों के सम्मान की मांग
डीजे न्यूज, धनबाद: राहुल गांधी को डिटेन किए जाने के विरोध में धनबाद के रणधीर वर्मा चौक पर शनिवार को काला दिवस मनाया गया। इस दौरान कांग्रेस नेता सह हाड़ी जाति समाज सुधार समिति के कार्यकारी अध्यक्ष कार्तिक हाड़ी ने विरोध जताते हुए लोकतांत्रिक मूल्यों और नागरिकों के संवैधानिक अधिकारों के सम्मान की मांग की।
कार्तिक हाड़ी ने कहा कि लोकतंत्र में अपनी आवाज उठाना और शांतिपूर्ण तरीके से विरोध दर्ज कराना प्रत्येक नागरिक का संवैधानिक अधिकार है। लोकतांत्रिक व्यवस्था की मजबूती के लिए अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का सम्मान करना जरूरी है। उन्होंने कहा कि जनता की आवाज को गंभीरता से सुनना और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा करना लोकतंत्र की मूल भावना है।
उन्होंने मांग की कि लोकतांत्रिक अधिकारों का सम्मान सुनिश्चित किया जाए तथा राहुल गांधी को डिटेन किए जाने के मामले में पारदर्शिता बरती जाए। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में असहमति और विरोध के स्वर को भी सम्मान मिलना चाहिए। विरोध प्रदर्शन में मुख्तार खान, राकेश पासवान, महेन्द्र पासवान समेत अन्य थे।