शुभम हत्याकांड: मृतक के भाई के फर्द बयान पर प्राथमिकी दर्ज अज्ञात अपराधियों को बनाया आरोपित

Advertisements

शुभम हत्याकांड: मृतक के भाई के फर्द बयान पर प्राथमिकी दर्ज

अज्ञात अपराधियों को बनाया आरोपित

डीजे न्यूज, कतरास(धनबाद): सोनारडीह ओपी क्षेत्र के कोयरीडीह निवासी शुभम कुमार हत्याकांड के मामले में मृतक के भाई बीरू कुमार यादव के फर्द बयान के आधार पर पुलिस ने अज्ञात अपराधियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। बीरू ने पुलिस ने कहा है कि शुक्रवार शाम करीब साढ़े सात बजे शुभम कोयरीडीह स्थित आवास में था। इसी दौरान दो अज्ञात व्यक्ति घर के अंदर शुभम को गोली मारकर भाग गया। गोली की आवाज सुनकर वह और परिजन घटनास्थल की ओर गए तो दो व्यक्ति को घटनास्थल से तथा बगल से अन्य तीन-चार को भागते हुए देखा। परिजनों के साथ घटनास्थल पर पहुंचने पर देखा कि माथा और कंधा में गोली लगने से शुभम जख्मी हालत में खून से लहूलुहान पड़ा हुआ है। जख्मी शुभम को इलाज के लिए निचितपुर अस्पताल फिर असर्फी अस्पताल ले जाया गया। यहां से एसएनएमएमसीएच धनबाद में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद शुभम को मृत घोषित कर दिया।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top