वीरता और पराक्रम है बाबा परशुराम की पहचान
बकसपुरा शिव मंदिर में परशुराम जन्मोत्सव संपन्न
डीजे न्यूज, क़तरास(धनबाद): ब्राह्मण कल्याण मंच के तत्वावधान में बकसपूरा शिव मंदिर परिसर में रविवार को परशुराम जन्मोत्सव का आयोजन किया गया। वक्ताओं ने बाबा परशुराम की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वे ब्राह्मण समाज के भगवान है । उन्हें उनकी वीरता और पराक्रम के कारण जाने जाते हैं।उनका शस्त्र एक फरसा था जो की महादेव द्वारा उन्हें वरदान में मिला था। वे त्रेता युग के ऋषि थे जो की विष्णु भगवान के अवतार थे। ब्राह्मण समाज ने सदैव सभी जाति, धर्म समाज का मार्गदर्शन कर प्रदेश और देश को दिशा दी है। जब भी देश को जरूरत पड़ी तो ब्राह्मणों ने कुर्बानी दी है। ब्राह्राण हमेशा दूसरों की भलाई के लिए ही जीता है, लेकिन चंद लोग ब्राह्मणो पर कुठाराघात करने से बाज नहीं आ रहे हैं। ब्राह्मण समाज वैसे लोगों को सावधान करना चाहता है की वे अपने हरकतों से बाज आए नहीं तो ब्राह्मण को शास्त्र के अलावे शस्त्र भी उठाना आता है।
मौके पर राम कुमार पांडेय, नर्मदेश्वर पांडेय, सुमन पाण्डेय, उत्तम पांडेय, रितेश पांडेय, बबलू पांडेय, विजय गिरी अक्षत कुमार ,नंदकिशोर पांडेय, बैजनाथ पांडेय, तुलसी बाबा, सत्यनारायण पांडेय अरविंद दुबे,
सत्येन्द्र कुमार तिवारी, भोला झा सहित ब्राह्मण समाज के कई अन्य लोग उपस्थित थे।