करम पर्व: पारंपरिक वेशभूषा में मनमोहक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

करम पर्व: पारंपरिक वेशभूषा में मनमोहक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

राजगंज: बागदाहा स्थित विनोद बिहारी महतो स्टेडियम में सोमवार को भव्य करम अखाड़ा का आयोजन किया गया। दूर-दराज के इलाकों से पहुंचीं हजारों करम नृत्य टीमों ने पारंपरिक वेशभूषा में मनमोहक प्रस्तुतियां देकर दर्शकों का दिल जीत लिया। नेतृत्व हलधर महतो ने किया।
कार्यक्रम में आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश महतो मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। ढोल-मांदर की थाप और पारंपरिक गीतों से स्टेडियम परिसर गूंज उठा। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली टीमों को आयोजकों की ओर से पुरस्कृत किया गया। आयोजन में झारखंडी लोक संस्कृति और करम पर्व की परंपरा का जीवंत प्रदर्शन देखने को मिला। बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लेकर पारंपरिक गीत-संगीत व नृत्य का आनंद उठाया।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top