रेलवे की खबरें:-

रेलवे की खबरें:-

हिंदी वाक प्रतियोगिता में कर्मियों ने दिखाई प्रतिभा

डीजे न्यूज, धनबाद: राजभाषा पखवाड़ा के अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय, धनबाद स्थित मैथिलीशरण गुप्त हिंदी पुस्तकालय में कर्मचारियों के लिए हिंदी वाक् प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।  प्रतियोगिता के निर्णायक के रूप में रूपेश कुमार, सहायक मंडल वित्त प्रबंधक एवं राजीव कुमार, सहायक वाणिज्य प्रबंधक थे।  प्रतिभागियों ने बेहतरीन भाषण कौशल का प्रदर्शन करते हुए हिंदी भाषा के प्रति अपनी अभिरुचि एवं रचनात्मकता का परिचय दिया।
—————————————————


रेलवे ने चलाया स्वच्छता अभियान, जागरूकता का दिया संदेश

धनबाद: “स्वच्छता ही सेवा” अभियान के तहत सोमवार को विभिन्न स्टेशनों एवं यात्री परिसरों में स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान स्टेशनों के प्लेटफॉर्म, सर्कुलेटिंग एरिया, ट्रैक एवं प्रतीक्षालयों की गहन साफ-सफाई की गई तथा कबाड़ एवं कचरे का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित किया गया। इस दौरान अधिकारियों ने स्क्रबर ड्रायर, हाई-प्रेशर जेट एवं वैक्यूम क्लीनर की कार्यप्रणाली का निरीक्षण किया। साथ ही, मशीनों की कार्यक्षमता एवं सुचारु संचालन सुनिश्चित करते हुए सफाई व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाया गया। यात्रियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए कचरा नहीं फैलाने तथा निर्धारित डस्टबिन का ही उपयोग करने की अपील की गई ।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top