सविमं के बच्चों ने छठ पर्व के पारंपरिक अनुष्ठानों का किया सजीव मंचन

सविमं के बच्चों ने छठ पर्व के पारंपरिक अनुष्ठानों का किया सजीव मंचन

डीजे न्यूज, कतरास(धनबाद): सरस्वती विद्या मंदिर सिनीडीह में शुक्रवार को छठ पर्व श्रद्धा, भक्ति और उल्लासपूर्ण वातावरण में मनाया गया। छात्र, छात्राओं ने लोक आस्था के इस पर्व से जुड़े पारंपरिक अनुष्ठानों का सजीव मंचन कर सभी को आश्चर्यचकित कर दिया।
इस दौरान रंगोली सह दीप सज्जा प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें स्कूल परिसर दीपों की रोशनी और मनमोहक रंगोलियों से जगमगा उठा।
प्रधानाचार्य रामाकांत राणा ने छठ महापर्व के आध्यात्मिक और सामाजिक महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि छठ केवल एक पर्व नहीं बल्कि हमारी समृद्ध संस्कृति का प्रतीक है। यह महापर्व हमें सामाजिक एकता के सूत्र में पिरोता है और प्रत्यक्ष रूप से प्रकृति व पर्यावरण संरक्षण का संदेश देता है।
​सफल बनाने में आचार्य अशोक कुमार सिंह, अनूप कुमार पांडे, जितेंद्र कुमार दुबे (संगीत), पीयूष बेरा, प्रियंका बागची, विनीता कुमारी, कुमारी नमिता, सुलेखा कुमारी, अनिता कुमारी, सुतपा विश्वास, उषा कुमारी, सीमा कुमारी और नमिता कुमारी की सराहनीय भूमिका रही।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top