दाड़दाहा की टीम ने ट्रॉफी पर जमाया कब्जा

दाड़दाहा की टीम ने ट्रॉफी पर जमाया कब्जा

बलियापुर: जय हिंद क्लब सुवरिया के तत्वावधान में चल रहे दो दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल शुक्रवार को खेला गया।  टीएससी क्लब दाड़दाहा की टीम ने जूनियर स्टूडेंट क्लब निचितपुर की टीम को दो-एक से पराजित कर ट्रॉफी पर कब्जा जमा लिया। जनता मजदूर संघ के अभिषेक सिंह एवं वेद प्रकाश ओझा ने विजेता एवं उपविजेता टीम के खिलाड़ियों को ट्रॉफी प्रदान किया। प्रतियोगिता में कुल 16 टीमों ने भाग लिया था। मौके पर पंचायत समिति सदस्य योगेश्वर माझी, स्वप्न कुमार महतो, अजीत मलिक, नीलकमल महतो, विष्णु महतो, किशोर महतो, बबलू महतो, फूलचंद महतो, कार्तिक महतो, दिनेश महतो, निर्मल राय, निरंजन राय आदि थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top