Advertisements
सिनीडीह मंडल भाजपा कमेटी का विस्तार
डीजे न्यूज, कतरास(धनबाद): भाजपा के धनबाद महानगर जिलाध्यक्ष श्रवण राय के निर्देश पर सिनीडीह मंडल अध्यक्ष राहुल श्रीवास्तव उर्फ सोनू ने कमेटी का विस्तार किया है। कमेटी में राकेश तिवारी, बंटी बाउरी, गणेश महतो (बीरू), अर्जुन महतो को उपाध्यक्ष का दायित्व सौंपा है। हरेन्द्र भारती तथा मुन्ना चौहान को महामंत्री, शैलेन्द्र यादव, मदन पासवान, लीला देवी, संगीता देवी को मंत्री बनाया है। कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी मनोज पासवान संभालेंगे। सुधाकर रजवार को कार्यालय मंत्री,
आनंद बाउरी को मीडिया प्रभारी, राजेन्द्र कुमार रजक को सोशल मीडिया प्रभारी, भवानी देवी को सोशल मीडिया सह प्रभारी तथा मुत्युंजय मंडल को आई.टी. सेल मनोनीत किया है।