करम प्रतियोगिता में बोकारो की टीम विजेता टाटा सिजुआ में शक्ति सेना करम पर्व महोत्सव संपन्न

करम प्रतियोगिता में बोकारो की टीम विजेता

टाटा सिजुआ में शक्ति सेना करम पर्व महोत्सव संपन्न

डीजे न्यूज, सिजुआ(धनबाद): शक्ति सेना के तत्वावधान में टाटा सिजुआ 12 नंबर में आयोजित करम पर्व महोत्सव में करम अखाड़ा बोकारो की टीम प्रथम स्थान पर रही। करम अखाड़ा छह नंबर, झारखंडी करम अखाड़ा चंदनकियारी, करम दल सिजुआ तथा करम परसिया के कलाकारों ने भी बेहतरीन प्रस्तुति दी। 22 विभिन्न जगहों से आए नृत्य दल के कलाकारों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां देकर करम पर्व की सांस्कृतिक धरोहर को जीवंत कर दिया। प्रतिभागियों ने करम गीतों पर बेहतरीन नृत्य प्रस्तुत कर सभी का मन‌ मोह लिया। साथ ही सामाजिक एकता, भाईचारा और संस्कृति के संरक्षण का सशक्त संदेश दिया।
बेरमो विधायक जयराम महतो, राकोमयू सिजुआ शाखा अध्यक्ष किशन महतो ने विजेता व अन्य प्रतिभागी टीमों को पुरस्कृत कर हौसला आफजाई की। निर्णायक की भूमिका तरुण महतो व सरोज महतो ने निभाई।
संचालन परशुराम महतो ने किया।
मौके पर शक्ति सेना के अध्यक्ष विकास महतो,
सचिव रोशन महतो, कोषाध्यक्ष डॉ. विजय, रोहित महतो, बप्पी महतो, विकास महतो, मनीश महतो, बिक्सो,  आकाश, निर्मल आदि थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top