असंगठित मजदूर मोर्चा मजदूरों को दिलाएगा न्याय : चंद्रदेव महतो
निष्क्रिय लोगों को कमान ना देकर सक्रिय लोगों को आगे बढ़ाना होगा : निताई महतो
असंगठित मजदूर मोर्चा जिला कमेटी के बैठक संपन्न
डीजे न्यूज, सिंदरी(धनबाद) : असंगठित मजदूर मोर्चा की बैठक सोमवार को बिरसा समिति, सिंदरी में जिला अध्यक्ष सुरेश प्रसाद की अध्यक्षता में संपन्न हुई। संचालन जिला सचिव पवन महतो ने किया l
बैठक में मुख्य अतिथि असंगठित मजदूर मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष सह सिंदरी विधायक चंद्रदेव महतो एवं विशिष्ट अतिथि में मोर्चा के केंद्रीय महामंत्री निताई महतो उपस्थित थे। बैठक को संबोधित करते हुए विधायक चंद्रदेव महतो ने कहा कि दबे-कुचले मजदूर वर्ग को न्याय दिलाने के लिए ही असंगठित मजदूर मोर्चा का गठन किया गया है। राज्य स्तर पर मोर्चा सक्रिय रूप से कार्य कर रहा है। धनबाद जिले में एन एच से लेकर सारे छोटे बड़े कंपनियों में मोर्चा का गठन कर मजदूर हित में कार्य करने की जरुरत है। जिला कमेटी को छोटी-छोटीटा इकाई में कार्य करके इसे मजबूत करना है। साथ ही सदस्यता अभियान में ज्यादा से ज्यादा सक्रिय रूप से कार्य करने की आवश्यकता है।
मोर्चा के केंद्रीय महामंत्री निताई महतो ने कहा कि असंगठित मजदूर मोर्चा तभी मजबूत होगा जब जिला कमेटी चरणवद्ध आंदोलन का रास्ता अख्तियार करेगी। साथ ही निष्क्रिय लोगों को कमान ना देकर सक्रिय लोगों को आगे बढ़ाना होगा। बैठक में पूरन सिंह, अमर सिंह,गुड़िया सिंह एवं पुन्नी देवी को मोर्चा के जिला कमेटी में शामिल किया गया। बैठक में मुख्य रूप से बाबू राजा, विरंची महतो, सहदेव सिंह, शशि सिंह, शुभम सिंह, औरदेंदु दत्ता, सुमित बाउरी, रिंकू राम, राहुल प्रसाद, मंगल राम, सीता देवी, गुड़िया सिंह, पुन्नी देवी, राहुल महतो, राज प्रसाद आदि शामिल थे।