सार्वजनिक दुर्गा स्थान पचंबा की नई समिति गठित

सार्वजनिक दुर्गा स्थान पचंबा की नई समिति गठित

डीजे न्यूज, पचंबा, गिरिडीह : सार्वजनिक दुर्गा स्थान पचंबा की कार्यकारिणी समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में पुरानी समिति को भंग कर नई समिति का गठन किया गया। नई समिति में कुछ बदलाव करते हुए ऊर्जावान एवं सक्रिय सदस्यों को शामिल किया गया है।

बैठक में निर्णय लिया गया कि इस वर्ष भी दुर्गा पूजा धूमधाम और भव्य तरीके से मनाई जाएगी। पूजा के दौरान हर वर्ष की तरह सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ मेले का आयोजन भी किया जाएगा।

समिति के सदस्यों ने दुर्गा पूजा को सफल एवं व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के लिए तैयारियां शुरू करने को लेकर विचार-विमर्श किया।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top