ऋषिकेश किसान सेवा केन्द्र बाँसकपुरिया में मना स्वतंत्रता दिवस

ऋषिकेश किसान सेवा केन्द्र बाँसकपुरिया में मना स्वतंत्रता दिवस

डीजे न्यूज, सिजुआ(धनबाद): ऋषिकेश किसान सेवा केन्द्र बाँसकपुरिया में टुंडी विधायक प्रतिनिधि बसंत महतो और झामुमो के कतरास नगर अध्यक्ष सुमित महतो ने ध्वजारोहण किया। विधायक प्रतिनिधि ने
कहा कि हम सभी के लिए आज गर्व का दिन है। उन्होंने देश के शहीद जवानों को नमन करते हुए कहा कि शहीदों के बलिदान से ही हमे आज़ादी मिली है। मौके पर जनक लाल, दीपक महतो , हलीम अंसारी, बीरू सिंह, राजेंद्र पासी, राजेश महतो, मनोज महतो, राजा अंसारी आदि मौजूद थे।

जिप अध्यक्ष ने किया धवजारोहण

जिला परिषद अध्यक्ष शारदा सिंह ने गांधी स्मारक +2 उच्च विद्यालय महुदा, रॉयल रूट्स प्ले स्कूल महुदा, जिला परिषद आवास तथा
जिला परिषद कार्यालय धनबाद, पुराना बाजार धनबाद में ध्वजारोहण किया।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top