साइबर अपराधियों ने पूर्व मुखिया के पति के खाते से उड़ाए साढ़े छह लाख
डीजे न्यूज, बलियापुर(धनबाद): बलियापुर थाना क्षेत्र के रखितपुर निवासी शकील अंसारी के तीन बैंक खातों से साइबर अपराधियों ने छह लाख 58 हजार रुपये उड़ा लिए। भुक्तभोगी
पूर्व मुखिया शबाना परवीन के पति हैं।
घटना 24 नवंबर की बताई जाती है। भुक्तभोगी ने इस संबंध में साइबर अपराध थाना धनबाद को लिखित शिकायत देकर कार्रवाई करने तथा अवैध ढंग से निकासी की गई राशि को वापस दिलाने की मांग की है। साइबर थाना प्रभारी को दिए गए आवेदन में उन्होंने कहा है कि 24 नवंबर 2026 को उनके मोबाइल पर एक व्यक्ति ने स्वयं को एसबीआई क्रेडिट कार्ड से संबंधित प्रतिनिधि बताते हुए कॉल किया। कहा कि उनके मोबाइल पर एसबीआई क्रेडिट कार्ड भेजा जा रहा है। इसका पहचान सत्यापित करना आवश्यक है। उक्त व्यक्ति के बहकावे पर भुक्तभोगी ने अपना नाम एवं कुछ अन्य व्यक्तिगत जानकारी साझा कर दिया। इसके लगभग 2 घंटे बाद उन्हें पता चला कि उनके तीन बैंक खातों से जिसमें एसबीआई क्रेडिट कार्ड खाता भी शामिल है, से 6,58,400/- की अवैध निकासी कर ली गई। इसकी जानकारी प्राप्त होने पर उनके होश उड़ गए। इसके बाद भुक्तभोगी ने साइबर थाना में लिखित शिकायत दी।