मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के क्रियान्वयन हेतु बैठक आयोजित
बलियापुर: मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के क्रियान्वयन हेतु शुक्रवार को प्रखंड कार्यालय सभागार में विभागीय पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधियों के बीच बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड प्रमुख पिंकी देवी ने किया। बैठक में योजना के तहत पशुपालकों को लाभ पहुंचाने के लिए चयन प्रक्रिया पर विस्तार ढंग से चर्चा किया गया ताकि अधिक से अधिक लाभुकों को योजना का लाभ दिलाया जा सके। बैठक में बीडीओ प्रभाष चंद्र दास, प्रखंड पशुपालन पदाधिकारी दिलीप कुमार महतो, ज़िप सदस्य श्वेता कुमारी, विधायक प्रतिनिधि मुस्ताक आलम, देवाशीष पांडे, विजय रजक आदि थे।