प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के लिए चिन्हित जमीन से हटाया अतिक्रमण
डीजे न्यूज, बलियापुर(धनबाद): बेलगड़िया टाउनशिप कालोनी में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र निर्माण के लिए चिन्हित जमीन को शुक्रवार को अतिक्रमण मुक्त किया गया। इस दौरान
दंडाधिकारी के रूप में सीओ मुरारी नायक एवं एसडीपीओ सिंदरी मौजूद रहे। जानकारी के अनुसार कॉलोनी स्थित आरएसपी कॉलेज के बगल जमीन पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण किया जाना है। बताया जाता है कि कॉलोनी के ही कुछ लोगों ने उक्त जमीन को अतिक्रमण कर दुकान, मकान बना दिया गया। जरेडा द्वारा इस सिलसिले में संबंधित अतिक्रमणकारियों को नोटिस देकर अतिक्रमण हटाने का निर्देश भी दिया था। बावजूद कोई पहल नहीं देख अधिकारी जेसीबी मशीन लेकर वहां पहुंचे और अतिक्रमण हटवाया। इस दौरान अतिक्रमणकारियों की ओर से विरोध भी किया गया किंतु प्रशासन के समक्ष उनकी एक नहीं चली। मौके पर एसडीपीओ पीसी महतो, थाना प्रभारी सत्यजीत कुमार एवं अन्य पुलिस बल साथ थे।