बांग्ला भाषा को संरक्षित रखने पर जोर
बलियापुर: दोलाबड़ पंचायत भवन में शुक्रवार को बांग्ला भाषा उन्नयन समिति की बैठक मुखिया सुनीता मल्लिक की अध्यक्षता में हुई। बैठक में मौजूद लोगों ने बांग्ला भाषा को क्षेत्र की मातृभाषा बताते हुए इसे संरक्षित रखने की जरूरत पर बल दिया। साथ ही सभी सरकारी स्कूलों में मातृभाषा बांग्ला की पढ़ाई शुरू कराने की मांग सरकार से किया गया। ताकि बच्चे अपनी मातृभाषा बांग्ला की पढ़ाई कर सके। मौके पर पंचायत समिति सदस्य भोलानाथ महतो, समिति के बेंगु ठाकुर, लालजीत गोराई समेत अनेक लोग मौजूद थे।