पुण्यतिथि पर भगवान बिरसा मुंडा को अर्पित की गई श्रद्धांजलि देश की संस्कृति के संरक्षक थे भगवान बिरसा: डीसी

Advertisements

पुण्यतिथि पर भगवान बिरसा मुंडा को अर्पित की गई श्रद्धांजलि

देश की संस्कृति के संरक्षक थे भगवान बिरसा: डीसी

डीजे न्यूज, धनबाद: धनबाद के विभिन्न जगहों पर मंगलवार को भगवान बिरसा मुंडा की 126वीं पुण्यतिथि मनाई गई। बैंक मोड़ स्थित भगवान बिरसा मुंडा की आदमकद प्रतिमा पर उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन, नगर आयुक्त  आशीष गंगवार, अनुमंडल दंडाधिकारी लोकेश बारंगे सहित अन्य पदाधिकारियों ने श्रद्धांजलि अर्पित कर नमन किया।

श्रद्धा सुमन अर्पित करने के बाद उपायुक्त ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा देश की संस्कृति के संरक्षक थे। जल, जंगल और जमीन की रक्षा करने के लिए लोगों को प्रेरित किया और उनके कर्म और धर्म को समझाया, साथ ही ज्ञान का उजियारा भी फैलाया। उन्होंने पारंपरिक भूमि अधिकारों, सांस्कृतिक, धार्मिक आस्थाओं के संरक्षण के लिए अंग्रेजी शासन के खिलाफ अदम्य संघर्ष किया।

मौके पर शहीद बिरसा मुंडा स्मारक स्मृति संचालन समिति के संयोजक महादेव हांसदा, नारायण महतो, अवध पासवान, किशोर मुर्मू, राम बाबू कुमार, जितेंद्र कुमार पासवान, रति उरांव, सुनिल कुमार गुप्ता सहित बड़ी संख्या में अन्य लोग उपस्थित थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top