संघर्ष, त्याग और सामाजिक चेतना के नायक भगवान बिरसा को भाजपाइयों ने किया याद

Advertisements

संघर्ष, त्याग और सामाजिक चेतना के नायक भगवान बिरसा को भाजपाइयों ने किया याद

डीजे न्यूज, धनबाद:  धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि पर भाजपाइयों ने उन्हें नमन किया। बैंक मोड़ स्थित बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
विधायक राज सिन्हा ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा ने आदिवासी समाज के अधिकारों, स्वाभिमान तथा जल, जंगल और जमीन की रक्षा के लिए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित कर दिया। उनका अद्वितीय संघर्ष, त्याग, राष्ट्रभक्ति एवं सामाजिक चेतना आज भी देशवासियों को प्रेरित करती है। उन्होंने कहा कि बिरसा मुंडा के आदर्श और विचार समाज के अंतिम व्यक्ति तक न्याय एवं सम्मान पहुंचाने की प्रेरणा देते हैं।
राज सिन्हा ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा का जीवन हमें अपनी संस्कृति, परंपरा और अधिकारों की रक्षा के लिए सदैव सजग रहने का संदेश देता है। राष्ट्र और समाज के प्रति उनका समर्पण आने वाली पीढ़ियों के लिए मार्गदर्शक बना रहेगा।
श्रद्धांजलि अर्पित करने वालो में संजय नन्द गोस्वामी, रवि झाम, प्रदीप विश्वकर्मा, धर्मेंद्र सोनकर, अर्जुन शर्मा, मनोज मालाकार आदि थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top