धनबाद जिला टेबल टेनिस चैंपियनशिप में गौतम गोस्वामी ने मारी बाजी मास्टर्स डबल्स वर्ग में लिंडसे क्लब एंड लाइब्रेरी का बढ़ाया गौरव

धनबाद जिला टेबल टेनिस चैंपियनशिप में गौतम गोस्वामी ने मारी बाजी

मास्टर्स डबल्स वर्ग में लिंडसे क्लब एंड लाइब्रेरी का बढ़ाया गौरव

डीजे न्यूज, धनबाद: धनबाद जिला टेबल टेनिस चैंपियनशिप में लिंडसे क्लब एंड लाइब्रेरी की ओर से प्रतिनिधित्व करते हुए गौतम गोस्वामी ने शानदार प्रदर्शन किया। 28 एवं 29 अगस्त को आयोजित प्रतियोगिता के मास्टर्स डबल्स वर्ग में उन्होंने प्रथम स्थान हासिल कर क्लब का गौरव बढ़ाया।
गौतम गोस्वामी की इस उपलब्धि पर लिंडसे क्लब एंड लाइब्रेरी परिवार में हर्ष का माहौल है। क्लब के सदस्यों ने उनकी सफलता को खेल के प्रति समर्पण, कड़ी मेहनत और निरंतर अभ्यास का परिणाम बताया।
क्लब के अध्यक्ष अमलेंद्र सिन्हा ने गौतम गोस्वामी को शानदार उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। वहीं, क्लब के सचिव सलिल विश्वास ने भी उन्हें इस सफलता पर बधाई दी और क्लब का नाम गौरवान्वित करने के लिए हृदय से आभार व्यक्त किया।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top