पर्यावरण उत्कृष्टता के लिए डायमंड अवार्ड से बीसीसीएल को किया सम्मानित
डीजे न्यूज, धनबाद: खनन क्षेत्र में उत्कृष्ट पर्यावरण उत्कृष्टता के लिए भारत कोकिंग कोल लिमिटेड (बीसीसीएल) को प्रतिष्ठित डायमंड अवार्ड से सम्मानित किया गया
गुवाहाटी (असम) में शुक्रवार को आयोजित ‘दूसरे वार्षिक ग्रीन इनवायरो पर्यावरण पुरस्कार और सम्मेलन में बीसीसीएल के सीएमडी मनोज कुमार अग्रवाल ने एक विशिष्ट पैनलिस्ट के रूप में भाग लिया। उन्होंने इस सम्मान के लिए आभार व्यक्त किया और जाने-माने उद्योग विशेषज्ञों की उपस्थिति में सुरक्षा , संस्कृति, नेतृत्व और जिम्मेदार खनन प्रथाओं पर अपने विचार साझा किए। यह उपलब्धि खनन क्षेत्र में बीसीसीएल की निरंतर स्थिरता, पर्यावरण जिम्मेदारी और परिचालन उत्कृष्टता के प्रति अटूट प्रतिबद्धता को दर्शाती है।