कोयला मंत्रालय के उप सचिव ने किया सीवी एरिया का निरीक्षण निर्धारित समय-सीमा एवं मानकों के अनुरूप कार्य पूर्ण करने का दिया निर्देश

Advertisements

कोयला मंत्रालय के उप सचिव ने किया सीवी एरिया का निरीक्षण

निर्धारित समय-सीमा एवं मानकों के अनुरूप कार्य पूर्ण करने का दिया निर्देश

डीजे न्यूज, धनबाद: कोयला मंत्रालय के उप सचिव रॉबिन गांगटे ने शुक्रवार को बीसीसीएल के सीवी एरिया अंतर्गत अमलगमेटेड चांच यूजी एवं लाईकडीह डीप यूजी माइंस तथा सीएमपीडीआई एक्सप्लोरेशन साइट, लाईकडीह डीप का निरीक्षण किया।
यह निरीक्षण टेम्परेरी माइन क्लोजर प्लान (TMCP) के तहत संचालित गतिविधियों की समीक्षा के उद्देश्य से किया गया।
दौरे की शुरुआत सीवी एरिया कार्यालय में प्रस्तुतीकरण से हुई। माइन क्लोजर से संबंधित कार्यों की वर्तमान प्रगति, विभिन्न पहलुओं एवं आगामी कार्ययोजना की विस्तृत जानकारी दी गई।
इसके उपरांत टीम ने स्थल निरीक्षण कर कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। संबंधित अधिकारियों को सभी कार्य निर्धारित समय-सीमा एवं मानकों के अनुरूप पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।
इस अवसर पर महाप्रबंधक, सीवी एरिया, संजय कुमार सिंह सहित बीसीसीएल एवं सीएमपीडीआई के वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top