Advertisements
गंभीर बीमारी से पीड़ित परिवार को मिला 40 हजार का चेक
डीजे न्यूज, कतरास(धनबाद): गोमो के हरिहरपुर थाना अंतर्गत खेराबेड़ा निवासी लखन ठाकुर की पत्नी चांदनी देवी गंभीर बीमारी से पीड़ित हैं। परिजन ने टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो से सहयोग का गुहार लगाई थी। विधायक मथुरा के प्रयास से मुख्यमंत्री राहत कोष से ₹40000 का चेक विधायक प्रतिनिधि बसंत कुमार महतो ने परिजन को सौंपा।
इस सहयोग के लिए उनके परिजनों ने विधायक का आभार प्रकट किया।।
मौके पर प्रतोष कुमार महतो, अमित त्रेहान, शोएब अंसारी आदि मौजूद रहे।