विधायक ने बहियारडीह के ग्रामीणों के साथ की बैठक शांति-सुरक्षा और जनता के अधिकारों से समझौता बर्दाश्त नहीं: शत्रुघ्न महतो

Advertisements

विधायक ने बहियारडीह के ग्रामीणों के साथ की बैठक

शांति-सुरक्षा और जनता के अधिकारों से समझौता बर्दाश्त नहीं: शत्रुघ्न महतो

डीजे न्यूज, धनबाद: बीते दिनों अवैध कोयला खनन का विरोध करने पर बहियारडीह में फायरिंग की घटना हुई थी। शनिवार को बाघमारा विधायक शत्रुघ्न महतो ने बहियारडीह का दौरा किया। उन्होंने स्थानीय ग्रामीणों के साथ बैठक कर  विवाद एवं तनाव की स्थिति पर सभी पक्षों की बातों को गंभीरतापूर्वक सुना और आपसी सहमति से समाधान का मार्ग निकाला गया।
लोगों ने अवैध खनन पर पूर्ण रूप से रोक लगाने की मांग की। साथ ही आम लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।विधायक ने प्रशासन एवं बीसीसीएल प्रबंधन को ग्रामीणों की मांग से अवगत कराते हुए  आवश्यक कार्रवाई पर जोर दिया।

विधायक ने कहा कि बाघमारा की शांति, सुरक्षा, पर्यावरण संरक्षण और जनता के अधिकारों से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने आपसी भाईचारा बनाए रखने तथा किसी भी अफवाह या बहकावे में नहीं आने की अपील ग्रामीणों से की।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top