प्रदेश कांग्रेस को-ऑर्डिनेशन कमेटी में अनुपमा सिंह को किया  शामिल

Advertisements

प्रदेश कांग्रेस को-ऑर्डिनेशन कमेटी में अनुपमा सिंह को किया  शामिल

डीजे न्यूज, धनबाद: झारखंड प्रदेश कांग्रेस की को-ऑर्डिनेशन कमेटी में धनबाद लोकसभा की सशक्त नेत्री अनुपमा सिंह को शामिल किया गया है। उनकी नियुक्ति से पार्टी में खुशी की लहर है। वक्ताओं ने कहा कि यह निर्णय एक दूरदर्शी एवं संगठनात्मक रूप से महत्वपूर्ण है। यह कदम प्रदेश में कांग्रेस संगठन को और अधिक मजबूती प्रदान करेगा।

इस सराहनीय निर्णय के लिए प्रभारी के. राजू, सह-प्रभारी भूपेंद्र मरावी तथा प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश के प्रति हार्दिक आभार एवं अभिनंदन व्यक्त किया गया।

कांग्रेसजनों ने विश्वास व्यक्त किया कि अनुपमा सिंह के अनुभव, नेतृत्व क्षमता एवं जनसमर्पण से संगठन को नई दिशा, ऊर्जा एवं मजबूती मिलेगी तथा कार्यकर्ताओं में उत्साह का संचार होगा।

इस अवसर पर ए.के. झा, बजेंद्र प्रसाद सिंह, संतोष सिंह, एस.के. शाही, मुख्तार खान, रामगोपाल भुवानिया, शमशेर आलम, करीम अंसारी, रामप्रीत यादव, नवनीत नीरज, कौशल सिंह, संतोष महतो, बंमभोली सिंह, सतपाल सिंह ब्रोका, मनोज सिंह, जयप्रकाश चौहान, अन्नू पासवान, अक्षेयवर प्रसाद, शहीद कमर, मसूद आलम, किशोर कुमार, फैज अहमद, विजय पासवान, मनोज महतो, गंगा बाल्मीकि, डेविड सिंह, कायदे आजम, मंटू राय, संजय रजक आदि ने उन्हें बधाई दी है।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top