रेगुलर असेसमेंट फाॅर इंम्प्रुव्ड लर्निंग परीक्षा संपन्न

Advertisements

रेगुलर असेसमेंट फाॅर इंम्प्रुव्ड लर्निंग परीक्षा संपन्न

डीजे न्यूज, झरिया(धनबाद): भौंरा स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय जहाजटांड में सोमवार को रेल ( रेगुलर असेसमेंट फाॅर इंम्प्रुव्ड  लर्निंग ) परीक्षा संपन्न हुई। उक्त परीक्षा के अनुश्रवण हेतु संकुल साधन सेवी सुरेंद्र कुमार तांती विद्यालय पहुंचे । सीआरपी ने परीक्षा की विधि व्यवस्था व सभी बच्चों के हाथों में प्रिंटआउट प्रश्न पत्र देखकर खुशी जाहिर की। विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक मदन प्रसाद नायक ने कहा कि प्रोजेक्ट रेल के तहत ली जाने वाली यह मासिक परीक्षा बच्चों के अधिगम स्तर को बढ़ाने में काफी मददगार साबित हुआ है । कक्षा वन व टू की परीक्षा मौखिक और कक्षा तीन से आठवीं तक के बच्चों की लिखित परीक्षा  बीस अंकों की हुई। परीक्षा संपन्न कराने में सहायक अध्यापक राजकुमार यादव और सहायक शिक्षिका सरोज बड़ा की अहम भूमिका रही।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top