एसएसपी ने एसडीपीओ कार्यालय बाघमारा का किया निरीक्षण
डीजे न्यूज, कतरास (धनबाद): एसएसपी प्रभात कुमार ने शुक्रवार को सिजुआ स्थित
बाघमारा अनुमंडल पुलिस कार्यालय का वार्षिक निरीक्षण किया। कार्यालय परिसर में पहुंचने पर उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।
निरीक्षण के दौरान एसएसपी ने बाघमारा अनुमंडल के अंतर्गत आने वाले सभी थाना एवं ओपी की विभिन्न फाइलों और दस्तावेजों की घंटों जांच की। उन्होंने अभिलेखों के रखरखाव, दस्तावेजों के संधारण, लंबित कांडों की स्थिति तथा लंबित मामलों के निष्पादन की समीक्षा की।
इस दौरान बाघमारा एसडीपीओ अजीत कुमार विमल समेत अनुमंडल क्षेत्र के सभी थाना एवं ओपी प्रभारी मौजूद रहे।
एसएसपी ने संबंधित अधिकारियों से लंबित मामलों की जानकारी लेते हुए उनके शीघ्र निष्पादन तथा पुलिस रिकॉर्ड को व्यवस्थित रखने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
एसएसपी प्रभात कुमार ने बताया कि बाघमारा अनुमंडल के सभी थाना एवं ओपी की फाइलों, लंबित कांडों, अभिलेखों के रखरखाव और मामलों के निष्पादन को लेकर वार्षिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान विभिन्न बिंदुओं की समीक्षा कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।