भक्तिभाव के साथ मनाया गया भगवान महावीर का निर्वाण दिवस

भक्तिभाव के साथ मनाया गया भगवान महावीर का निर्वाण दिवस

डीजे न्यूज, कतरास (धनबाद):
कतरास दिगंबर जैन समाज की ओर से दिगंबर जैन मंदिर प्रांगण में भगवान महावीर का निर्वाण दिवस धूमधाम एवं भक्तिभाव के साथ मनाया गया। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने भगवान महावीर की पूजा-अर्चना कर सुख-शांति एवं समृद्धि की कामना की।
कार्यक्रम की शुरुआत मंदिर में प्रातःकालीन दैनिक पूजन के साथ हुई। इसके बाद शांतिधारा का आयोजन किया गया। शांतिधारा करने का सौभाग्य जयंत रारा एवं मनीष गंगवाल को प्राप्त हुआ। धार्मिक अनुष्ठान संपन्न होने के बाद जैन समाज के सदस्यों ने आपस में दीपावली मिलन समारोह मनाया तथा एक-दूसरे को दीपावली की शुभकामनाएं दीं। इसके बाद सभी ने सामूहिक रूप से अल्पाहार ग्रहण किया।
मौके पर जैन समाज के अध्यक्ष कपूर पहाड़िया, सचिव लक्की काला, अनिल कुमार जैन, प्रदीप सेठी, प्रदीप पटौदी, विपिन रारा, अमर सेठी, आनंद काला, विवेक पाटोदी, कमल पहाड़िया, बिन्नू बागड़ा, प्रदीप रारा, राजू रारा सहित समाज के बड़ी संख्या में सदस्य उपस्थित थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top