बेरमो विधायक कुमार जयमंगल सिंह को प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पॉलिटिकल अफेयर्स की मिली जिम्मेदारी
डीजे न्यूज, धनबाद:
झारखंड प्रदेश कांग्रेस की नई कमेटी में बेरमो विधायक कुमार जयमंगल सिंह (अनूप सिंह) को उपाध्यक्ष पद के साथ-साथ पॉलिटिकल अफेयर्स की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। पार्टी द्वारा किए गए इस संगठनात्मक बदलाव में उन्हें 16 उपाध्यक्षों की सूची में शामिल किया गया है।
कुमार जयमंगल सिंह बोकारो जिले की बेरमो विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक हैं। वे इंटक (INTUC) के राष्ट्रीय सचिव एवं झारखंड के वरिष्ठ उपाध्यक्ष भी हैं। इससे पूर्व वे झारखंड प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष रह चुके हैं और वर्ष 2020 के उपचुनाव में जीत के बाद से क्षेत्र में लगातार सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।
पार्टी के इस निर्णय को आगामी लोकसभा एवं विधानसभा चुनावों के मद्देनजर संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।
कांग्रेसजनों ने इस नियुक्ति पर हर्ष व्यक्त करते हुए प्रभारी के. राजू, सह-प्रभारी भूपेंद्र मरावी एवं प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश के प्रति आभार जताया। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि जयमंगल के नेतृत्व में संगठन को नई ऊर्जा एवं मजबूती मिलेगी।
इस अवसर पर ए.के. झा, बजेंद्र प्रसाद सिंह, संतोष सिंह, एस.के. शाही, मुख्तार खान, रामगोपाल भुवानिया, शमशेर आलम, करीम अंसारी, रामप्रीत यादव, नवनीत नीरज, बंमभोली सिंह, सतपाल सिंह ब्रोका, मनोज सिंह, जयप्रकाश चौहान, अन्नू पासवान, अक्षेयवर प्रसाद, शहीद कमर, मसूद आलम, किशोर कुमार, फैज अहमद, दिनेश सिंह, गंगा बाल्मीकि, डेविड सिंह, कायदे आजम, मंटू राय एवं संजय रजक ने उन्हें बधाई दी हैं।