मुक बघीर संघ के सचिव व विजेता टीम के उप कप्तान ने की उपायुक्त से मुलाकात
डीजे न्यूज, धनबाद: उपायुक्त आदित्य रंजन से शुक्रवार को भारत क्रिकेट टीम के उप कप्तान सोनू कुमार सिंह तथा झारखंड डेफ क्रिकेट मुक बघीर संघ के सचिव रंजीत कुमार ने शिष्टाचार मुलाकात की। सोनु कुमार धनबाद के कोयला नगर में रहते हैं।
दरअसल, झारखंड डेफ क्रिकेट एसोसिएशन तथा ऑल इंडिया क्रिकेट ऑफ द डेफ की ओर से डिगवाडीह टाटा स्टेडियम में मुक बधिरों के लिए क्रिकेट सीरीज का आयोजन किया गया था। सीरीज में भारत और नेपाल के खिलाड़ियों के बीच दो दिन चले मैच के बाद बुधवार को फाइनल मैच खेला गया। इसमें भारत क्रिकेट टीम ने धुंआधार बल्लेबाजी कर 9 ओवरों में 70 रन बनाकर मैच को 8 विकेट से जीत लिया। विजेता टीम को ट्रॉफी, प्रशस्ति पत्र एवं 51 हजार रुपए नकद पुरस्कार प्रदान किया गया।
जीत प्राप्त करने के बाद दोनों ने उपायुक्त से मुलाकात की। उपायुक्त ने उनको शुभकामनाएं दी। उनकी हौसला अफजाई की। साथ में कहा कि लोगों को मुख बधिरों से समाज की मुख्य धारा में शामिल होने और जीवन जीने की सीख लेनी चाहिए।