भाजपा नहीं चाहती धनबाद का विकास: आकाश

Advertisements

भाजपा नहीं चाहती धनबाद का विकास: आकाश

डीजे न्यूज, धनबाद: झामुमो महानगर प्रवक्ता आकाश रवानी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि, देश में भाजपा की सरकार है ओर धनबाद में भाजपाइयों के द्वारा आज धरना दिया जा रहा जो की हास्यपद विषय है। एयरपोर्ट बनाने को लेकर एयरपोर्ट के लिए एफसीआई की जमीन उपलब्ध है जो पूर्णतः भारत सरकार के अधीन है फिर भी इन्हें दिक्कत हो रहा है।

राज्य सरकार धनबाद के विकास के लिए हर संभव काम करने के लिए प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन चाहते है कि धनबाद को एयरपोर्ट मिले लेकिन केंद्र सरकार की दोहरी राजनैतिक चरित्र के कारण यह अटका पड़ा है।
उन्होंने कहा है कि भाजपा बीसीसीएल के खिलाफ धरना देकर दिखाए। जमीन के अंदर से कोयला तो केंद्र सरकार ने निकाला पर अभी तक सही तरीके से बालू भराई नहीं हुआ है।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top