महान क्रांतिकारी और देशभक्त थे शहीद खुदीराम बोस
डीजे न्यूज, बलियापुर: झारखंड बांग्ला भाषा उन्नयन समिति की ओर से कर्माटांड़ में मंगलवार को शहीद खुदीराम बोस का शहादत दिवस मनाया गया। लोगों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। वक्ताओं ने शहीद खुदीराम बोस के जीवनी पर विस्तार ढंग से प्रकाश डालते हुए उन्हें महान क्रांतिकारी एवं देशभक्त बताया। मौके पर साधन चटर्जी, परितोष घोषाल, मुकुल चंद्र रोहिदास, नारायण चंद्रपाल, सुबल गोराई, लालजीत गोराई, चंदा गोराई आदि थे।