मेहंदी की खूबसूरत कलाकृतियों से सजा सुभाष शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय, शाहिद बने विजेता
डीजे न्यूज, गिरिडीह : सुभाष शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय, गिरिडीह में मंगलवार को प्रशिक्षुओं की रचनात्मक प्रतिभा को निखारने के उद्देश्य से मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का निर्देशन महाविद्यालय के कला प्राध्यापक प्रो. सोमा सूत्रधार एवं डॉ. शमा परवीन ने किया। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के उप निदेशक संजय कुमार सिंह ने किया।
इस अवसर पर उप निदेशक संजय कुमार सिंह ने कहा कि मेहंदी प्रतियोगिता जैसे रचनात्मक आयोजनों से प्रशिक्षुओं में सृजनात्मकता का विकास होता है। इससे उनकी सोचने और नई कल्पनाओं को अभिव्यक्त करने की क्षमता भी विकसित होती है।
उप निदेशक आकाश परमहंस एवं आतिश परमहंस ने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताओं से प्रशिक्षुओं में एकाग्रता बढ़ती है तथा उनके अंदर छिपी कलात्मक प्रतिभा को सामने आने का अवसर मिलता है।
प्राचार्य डॉ. अनुज कुमार ने कहा कि प्रतियोगिता के माध्यम से प्रतिभागियों को अपनी कला एवं प्रतिभा प्रदर्शित करने का बेहतर मंच मिलता है। साथ ही, ऐसे आयोजनों से पारंपरिक कला और सांस्कृतिक विरासत को बढ़ावा देने में मदद मिलती है।
प्रतियोगिता में बी.एड. सत्र 2025-27 एवं डी.एल.एड. सत्र 2025-27 के प्रशिक्षुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान डी.एल.एड. के मो. शाहिद, द्वितीय स्थान बी.एड. की श्वेता कुमारी ने प्राप्त किया। वहीं तृतीय स्थान संयुक्त रूप से बी.एड. की मनीषा कुमारी एवं डी.एल.एड. की अरफा नाज ने हासिल किया।
मौके पर महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉ. कौशल राज, डॉ. ओमप्रकाश राय, डॉ. संजीव सिंह, प्रो. राजकिशोर प्रसाद, प्रो. पोरस कुमार, प्रो. बृजमोहन कुमार, प्रो. संदीप चौधरी सहित शिक्षकेत्तर कर्मचारी एवं प्रशिक्षुगण मौजूद रहे।