क्षेत्रीय भाषाओं की पढ़ाई का मामला विधानसभा में उठा
डीजे न्यूज, बलियापुर: सिंदरी के विधायक चंद्रदेव महतो ने विधानसभा में बीबीएमकेयू धनबाद में क्षेत्रीय भाषाओं की पढ़ाई का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि धनबाद एवं बोकारो तथा इसके अगल-बगल जिलों में कुड़माली, खोरठा, संथाली आदि क्षेत्रीय भाषाओं के लोगों की संख्या अधिक है। इस क्षेत्र के छात्र क्षेत्रीय भाषाओं की शिक्षा प्राप्त करने में रुचि भी रखते हैं। विधायक ने छात्रहित में स्नातक, स्नातकोत्तर एवं बीएड स्तर पर क्षेत्रीय भाषाओं की पढ़ाई शुरू कराने की मांग की है। मंगलवार को हो हंगामे के कारण सदन बाधित होने पर विधायक ने शून्य काल में यह मुद्दा सदन के पटल पर पढ़कर सुनाया।