योजनाओं को धरातल पर उतारने की दी जानकारी
डीजे न्यूज, बलियापुर: बलियापुर प्रखंड कार्यालय के सभागार में मंगलवार को गारंटी फार रोजगार एंड आजीविका मिशन (ग्रामीण) (जी राम जी) के तहत प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया उद्घाटन प्रखंड प्रमुख पिंकी देवी, उप प्रमुख आशा देवी एवं बीडीओ प्रभाष चंद्र दास ने किया। मौके पर मौजूद कर्मचारी एवं पंचायत प्रतिनिधियों को जी राम जी योजना को धरातल पर उतारने के लिए विस्तृत जानकारियां दी गई । योजनाओं का संचालन के बारे में बताया गया। मौके पर बीपीओ कृष्ण कन्हैया, जूनियर इंजीनियर, पंचायत सेवक, ग्राम रोजगार सेवक एवं पंचायत प्रतिनिधिगण मौजूद थे।