बिरनी में बाइक की टक्कर से अधेड़ की मौत, सड़क पर शव रखकर किया जाम

बिरनी में बाइक की टक्कर से अधेड़ की मौत, सड़क पर शव रखकर किया जाम

डीजे न्यूज, बिरनी (गिरिडीह) : बिरनी थाना क्षेत्र के गरागुरो के पास शुक्रवार रात सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल 51 वर्षीय छोटेलाल यादव की इलाज के दौरान मौत हो गई। कोडरमा-कोवाड़ मुख्य मार्ग पर तेज रफ्तार अपाचे बाइक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी थी। हादसे के बाद बाइक चालक मौके पर बाइक छोड़कर फरार हो गया। शनिवार सुबह मौत की खबर गांव पहुंचते ही परिजन व ग्रामीण आक्रोशित हो गए और गरागुरो के पास शव को सड़क पर रखकर मुख्य मार्ग जाम कर दिया। इससे सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और कुछ समय तक आवागमन पूरी तरह ठप रहा।

बताया गया कि शुक्रवार रात छोटेलाल यादव सड़क पर थे। इसी दौरान तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें इलाज के लिए गिरिडीह ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना के बाद बाइक चालक अपनी अपाचे बाइक मौके पर छोड़कर फरार हो गया।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top