मधुबन में घर में सो रहे दंपती की धारदार हथियार से हत्या 

Advertisements

मधुबन में घर में सो रहे दंपती की धारदार हथियार से हत्या 

डीजे न्यूज, पीरटांड़ (गिरिडीह) : मधुबन थाना क्षेत्र के छछंदो पंचायत अंतर्गत तिरीलटांड़ गांव में अपराधियों ने धारदार हथियार से हमला कर एक दंपती की हत्या कर दी। घटना में 35 वर्षीय पतिया हांसदा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी परणी देवी गंभीर रूप से घायल हो गई थीं। उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए धनबाद रेफर किया गया था, जहां इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार मंगलवार देर रात अज्ञात अपराधियों ने दंपती पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा। चिकित्सकों ने पतिया हांसदा को मृत घोषित कर दिया, जबकि परणी देवी को गंभीर स्थिति में धनबाद रेफर किया गया था।

घटना के कारणों का अब तक स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और हमलावरों की पहचान करने का प्रयास कर रही है। इधर, एक ही परिवार के दो लोगों की मौत से गांव में शोक और आक्रोश का माहौल है। ग्रामीणों ने शीघ्र अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग की है।

मधुबन थाना पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है तथा सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर कार्रवाई की जा रही है।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top