रोहिणीघुटू में स्व रामकृष्ण मुर्मू की पुण्यतिथि मनी

Advertisements

रोहिणीघुटू में स्व रामकृष्ण मुर्मू की पुण्यतिथि मनी

डीजे न्यूज, बलियापुरः शीतलपुर रोहिणीघुटू में मंगलवार को स्वर्गीय रामकृष्ण मुर्मू की पुण्यतिथि मनाई गई। सिंदरी विधायक चन्द्रदेव महतो ने  स्वर्गीय मुर्मू के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया।  कहा कि स्वर्गीय मुर्मू हमेशा समाज कल्याण के लिए कार्य करते रहें। लोगों को हक अधिकार दिलाने में उनकी अहम भूमिका रही। झामुमो नेता रविलाल टुडू ने उनके जीवनी पर विस्तार से प्रकाश डाला। मौके पर भाजपा नेत्री तारा देवी, रविलाल टुडू,, दिनेश सिंह, मुखिया रंगा किस्कू, मुखिया मिठू सरखेल, पंसस सपोति मुर्मू, अध्यक्ष विनोद मरांडी, सचिव मनु हांसदा, प्रकाश महतो, आत्माराम महतो, महालाल हेंब्रम, सुबोध किस्कू, दिनेश सरखेल, शंभू टुडू, रविलाल टुडू,  रविश्वर मरांडी, सुबोध किस्कू आदि ने माल्यार्पण किया। कार्यक्रम स्थल पर संथाली आर्केस्ट्रा का आयोजन किया गया। जिसमें सैकड़ों की संख्या में दर्शकों ने आनंद उठाया। खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें प्रतिभागियों के बीच पुरस्कार वितरण किया गया। संचालन प्रदीप पाल ने किया।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top