नेमरा पहुंचकर राज्यपाल संतोष गंगवार ने रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि, हेमंत सोरेन से मिलकर जताया शोक

नेमरा पहुंचकर राज्यपाल संतोष गंगवार ने रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि, हेमंत सोरेन से मिलकर जताया शोक

डीजे न्यूज, नेमरा (रामगढ़) : झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार रविवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के पैतृक गांव नेमरा पहुंचे। यहां उन्होंने मुख्यमंत्री की दिवंगत माता रूपी सोरेन की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनके शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं।

दिवंगत रूपी सोरेन को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए राज्यपाल ने ईश्वर से उनकी पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने की प्रार्थना की। साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री और उनके परिवार के सदस्यों को इस कठिन समय में दुख सहन करने की शक्ति और संबल प्रदान करने की कामना की।

राज्यपाल के नेमरा पहुंचने के दौरान माहौल शोकाकुल रहा। उन्होंने मुख्यमंत्री एवं उनके परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए इस दुख की घड़ी में उनके साथ खड़े रहने का भाव व्यक्त किया।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top