बलियापुर में भक्ति और श्रद्धा का उल्लास
दंडवत प्रणाम करते हुए भक्तों ने की मां की आराधना
बलियापुर: बलियापुर के विभिन्न जगहों पर भक्ति और श्रद्धा के साथ दुर्गापूजा मनाया जा रहा है। महाष्टमी के मौके पर रविवार को बलियापुर दुर्गा मंदिर समेत विभिन्न मंदिरों में पूजा अर्चना एवं देवी दुर्गा की प्रतिमा के दर्शन हेतु सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी रही। बलियापुर दुर्गा मंदिर के बगल स्थित तालाब से स्नान कर श्रद्धालु दंडवत मुद्रा में मंदिर पहुंचे और देवी दुर्गा की पूजा अर्चना की। बलियापुर दुर्गा मंदिर से बलियापुर बाजार चौक तक आकर्षक लाइटों के साथ कई तोरण द्वार बनाए गए हैं। बलियापुर के अलावे क्षेत्र के अन्य गांवों में भी दुर्गा पूजा की अवसर पर सप्तमी की रात सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। मेला को शांति एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए मेला समिति एवं पुलिस प्रशासन काफी सक्रिय है।