भाजपा नेता की बाइक घर के बाहर से चोरी
डीजे न्यूज, पूर्वी टुंडी, धनबाद : पूर्वी टुंडी थाना क्षेत्र में बाइक चोरी की घटना सामने आई है। रविवार दोपहर उकमा पंचायत अंतर्गत बाजडीह(पालोबेड़ा) निवासी एवं भाजपा एसटी मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष सत्यदेव हेम्ब्रम की बाइक उनके घर के बाहर से चोरी हो गई। चोरी हुई बाइक सुपर स्प्लेंडर है, जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर जेएच 10बी आर 0178 है। भुक्तभोगी सत्यदेव ने बताया कि प्रतिदिन की तरह क्षेत्र में घूमकर घर लौटने के बाद दोपहर लगभग दो बजे बाइक अपने घर के बाहर खड़ी कर अंदर गया था कुछ देर बाद बाहर निकला तो बाइक उक्त स्थान से गायब थी। तत्काल इधर उधर खोजबीन किया मगर कुछ पता नहीं चल पाया। घटना के बाद भुक्तभोगी सत्यदेव हेम्ब्रम ने पूर्वी टुंडी पुलिस को बाइक चोरी की सूचना दी है। दिनदहाड़े घर के बाहर से बाइक चोरी होने की इस घटना से क्षेत्र में वाहन सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। विदित हो कि पूर्वी टुंडी थाना क्षेत्र में पिछले कई महीनों से बाइक चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ गई है।