महाअष्टमी पर पचंबा दुर्गा स्थान में उमड़ा जनसैलाब, मां के जयकारों से गूंजा मंदिर परिसर

महाअष्टमी पर पचंबा दुर्गा स्थान में उमड़ा जनसैलाब, मां के जयकारों से गूंजा मंदिर परिसर

डीजे न्यूज, पचंबा,गिरिडीह : महाअष्टमी के पावन पर्व पर पचंबा स्थित ऐतिहासिक सार्वजनिक दुर्गा स्थान में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। मां दुर्गा के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए सुबह से ही भक्तों के पहुंचने का सिलसिला जारी रहा। गिरिडीह शहर के साथ-साथ दूर-दराज के गांवों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु माता रानी के दरबार में पहुंचे।

महाअष्टमी को लेकर भक्तों में विशेष उत्साह और उल्लास देखने को मिला। श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा की विधिवत पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की। मंदिर परिसर में गूंजते जयकारों और भक्तों की आस्था ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया।

पचंबा का ऐतिहासिक दुर्गा स्थान हर वर्ष की तरह इस बार भी श्रद्धालुओं के लिए आस्था का प्रमुख केंद्र बना हुआ है। महाअष्टमी पर उमड़ी भीड़ ने दुर्गापूजा के प्रति लोगों की अटूट श्रद्धा और भक्ति को दर्शाया। माता रानी के दर्शन के लिए पहुंच रहे भक्तों से पूरा क्षेत्र उत्सवी माहौल में सराबोर नजर आया।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top