विविध खबरें:-

Advertisements

विविध खबरें:-

एसडीएम ने किया मतदान केंद्रों का औचक निरीक्षण

अनमैप्ड मतदाता का बूथ में उपस्थित रहकर मैपिंग करने का निर्देश

डीजे न्यूज, धनबाद: ईआरओ 40 धनबाद विधानसभा सह अनुमंडल पदाधिकारी लोकेश बारंगे द्वारा मंगलवार को अनमैप्ड मतदाता के मैपिंग कार्य का मतदान केंद्र संख्या 156, 157, 158, 166 एवं 167 का औचक निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने उपरोक्त बूथों के बीएलओ एवं बीएलओ पर्यवेक्षक को सभी आवश्यक निर्देश दिया।

साथ ही अधिक से अधिक मैपिंग बूथ में उपस्थित होकर करने हेतु निर्देश दिया। डेमोग्राफिक समान इंट्री का डेटा बीएलओ एप में जांच कर नियमानुसार कार्रवाई करने तथा फॉर्म 6, 7 एवं 8 का प्रतिदिन फिल्ड वेरिफिकेशन करने का निर्देश दिया।

निरीक्षण के दौरान उपरोक्त बूथ के बीएलओ पर्यवेक्षक दिनेश कुमार, सहायक शिक्षक, बीएलओ अंजू, देवी, कुमारी लता, रिंकू कुमारी एवं अनिता देवी तथा निर्वाचन प्रभारी सादिक आलम एवं बिनोद कुमार सिंह उपस्थित रहे।
——————————————–
बास्केटबॉल चैम्पियनशिप हेतु धनबाद के 12 खिलाड़ियों का चयन

धनबाद: धनबाद जिला बास्केटबॉल एसोसिएशन द्वारा आयोजित चयन प्रक्रिया के उपरांत धनबाद पब्लिक स्कूल, गोविंदपुर रोड, धनबाद के 12 खिलाड़ियों का चयन 26वीं सब-जूनियर झारखंड राज्य बास्केटबॉल चैम्पियनशिप-2026 के लिए किया गया है। यह प्रतियोगिता 04 से 06 जून तक पाकुड़, झारखंड में आयोजित होगी। चयनित खिलाड़ी धनबाद जिला टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे।

इस अवसर पर जिला खेल पदाधिकारी, धनबाद ने सभी चयनित खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल प्रदर्शन की कामना की। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों का चयन उनकी मेहनत, अनुशासन एवं खेल के प्रति समर्पण का परिणाम है तथा उन्हें राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में धनबाद जिले का नाम गौरवान्वित करने का अवसर प्राप्त हुआ है।

धनबाद जिला बास्केटबॉल एसोसिएशन के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने भी सभी चयनित खिलाड़ियों को शुभकामनाएं प्रदान कीं तथा प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। जिला खेल विभाग, धनबाद के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि टीम राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन कर जिले का गौरव बढ़ाएगी।

टीम के साथ जिला कोच एवं मैनेजर के रूप में आर्यन एंथोनी एवं  संजय गोराई खिलाड़ियों का मार्गदर्शन करेंगे। चयनित खिलाड़ियों के अभिभावकों एवं विद्यालय प्रबंधन को भी खिलाड़ियों की उपलब्धि पर बधाई दी गई।
—————————————–

एसआईआर को सफलतापूर्वक संपन्न कराने का निर्देश

धनबाद: जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त  आदित्य रंजन की अध्यक्षता में जिले के सभी निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी, सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी, उप निर्वाचन पदाधिकारी के डाटा इंट्री ऑपरेटर के साथ मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण 2026 की तैयारियों की समीक्षा की गई।

इस दौरान जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने उक्त कार्य को सफलतापूर्वक सम्पादन कराने का निर्देश दिया।

साथ में मतदाताओं की मैपिंग, एबसेंट, शिफ्टेड, मृत घोषित या डिलीट नामों की सूची बनाने, सभी योग्य मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में सम्मिलित करने तथा एसआईआर कार्य में लगे सभी पदाधिकारियों व कर्मियों को ससमय एवं त्रुटिरहित कार्य निष्पादन करने का निर्देश दिया।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top