मां रक्षा काली मंदिर रामपुर में विशेष पूजन का आयोजन, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

Advertisements

मां रक्षा काली मंदिर रामपुर में विशेष पूजन का आयोजन, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

डीजे न्यूज, सिजुआ(धनबाद): कतरास के कंचनपुर पंचायत अंर्तगत रामपुर बस्ती स्थित मां रक्षा काली मंदिर में गुरुवार रात विशेष पूजन का आयोजन किया गया। मंदिर के वार्षिकोत्सव के अवसर पर बैशाख माह के अमावस्या पर आयोजित पूजन में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। इसके पूर्व निर्जला उपवास में रहकर श्रद्धालु समीप के जलाशय में स्नान कर दंडवत प्रणाम करते हुए मां के दरबार में पहुंचे और सुख, शांति व समृद्धि की कामना की। यह सिलसिला सुबह से लेकर शाम तक चलता रहा।
रात को पुजारी सुकुमार बनर्जी के सानिध्य में पंडितों की टोली ने पूजन संपन्न कराया। इस दौरान मां के जयकारे से इलाका गूंजता रहा। वेद मंत्रोच्चार से माहौल भक्तिमय हो उठा और श्रद्धालुओं में आस्था, श्रद्धा और सकारात्मक ऊर्जा का संचार किया। पूजनोत्सव को सफल बनाने में मंदिर कमेटी के अलावा ग्रामीणों ने सक्रिय भागीदारी निभाई।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top